सनौली ़ गांव सनौली खुर्द में मुस्लिम समुदाय का प्रदेश स्तरीय जलसे को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया।
भास्कर न्यूज| सनौली।
सनौली खुर्द गांव में स्थित मदरसे में मुस्लिम समुदाय का प्रदेश स्तरीय सालाना जलसा हुआ। जलसे में आए मुख्य अतिथि सहारनपुर से हजरत मौ. मौलाना अब्दुल गनी सहारनपुर, मौलाना हजरत कैरी उस्मानी देवबंद, मौलाना राशिद नूरूउलम कांधला, मौलाना आकिल, सरपंच अमजद मजिदी, मौ. मज़ाहिर सरपंच, मौलाना हारुण आदि ने संबोधित किया। हजरत मौ. अब्दुल गनी ने कुरआन हिफ्ज करने वाले बच्चों को पगड़ी पहना और बच्चियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। हजरत मौ. अब्दुल ने कहा कि हमें शिक्षा पर जोर देने की सबसे अधिक जरूरत हैं। बिना शिक्षा के हम तरक्की नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा इंसान का सबसे बड़ा हथियार हैं जिससे हमें अपने क कर्तव्यों के साथ-साथ अधिकारों को भी जान सकते हैं।