
जेट एयरवेज के कर्ज पर इसी हफ्ते ईजीएम में होगा फैसला
वैश्विक घटनाएं: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी की घोषणा की है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसे असंवैधानिक बताया है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता भी जारी है। सहमति नहीं बनी तो अमेरिका 2 मार्च से चीन के आयात पर नया शुल्क लगाएगा। तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन घटाने से कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।घरेलू घटनाएं: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है। कच्चा तेल महंगा होने से रुपया कमजोर हुआ। कैग की रिपोर्ट के बाद भी रफाल पर विवाद जारी है। जनवरी में महंगाई दर डेढ़ साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 2 रुपए किलो बढ़ाया गया है। यह 29 से बढ़कर 31 रु. किलो हो गया। कहा जा रहा है कि यह कदम किसानों का 22,000 करोड़ का बकाया चुकाने के लिए